जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन हेतु समाग्री वितरण और वापसी के संबंध में नियुक्त अधिकारी -कर्मचारियों का आज जिला पंचायत परिसर स्थित लाईवलीहुड कालेज में प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा सामाग्री वितरण और वापसी के संबंध में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को सामाग्री वितरण और वापसी के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सामाग्री का वितरण और वापसी महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण लेकर बिना तनाव के 23 अप्रैल को मतदान कराने की समझाईश दिया। प्रशिक्षण में उन्होंने सामाग्री वितरण कांउंटर में प्राप्त करने वाले सीलबंद कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट मशीन, मतदाता सूची का चिन्हित प्रति एवं अन्य प्रति, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, अभ्यर्थियों और उसके निर्वाचक अभिकर्ताओं का नमूना हस्ताक्षर,अमिट स्याही, ऐरो मार्कशील सहित विभिन्न प्रकार के लिफाफे, प्रोफार्मा तथा मतदान सामाप्ति पश्चात काउंटर में वापस की जाने वाली सामाग्रियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों से धैर्यपूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही और उन्होने इस प्रशिक्षण को उपायोगी और सार्थक बताया।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत भी मौजूद थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal