नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।चुनाव आयोग (ईसी) ने गुरुवार को एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लांच किया, जो देश भर में मतदाता उपस्थिति की वास्तविक समय में जानकारी मुहैया कराएगा.’वोटर टर्नआउट’ (मतदाता उपस्थिति) एप का बीटा संस्करण एंड्रायड प्लेस्टोर पर उपलब्ध है. देश भर में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान यह राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से मतदाता उपस्थिति को दिखाता है.चुनाव उपायुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि यह एप जनता में मतदाता उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता बढ़ाएगा, जबकि मीडिया के लिए इसे आसानी से उपलब्ध कराएगा.उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक दूसरे एप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि यह एप वास्तविक समय में जानकारी दे सके.सक्सेना ने कहा, “मतदान खत्म होने और मतदान दल के वापस लौटने के बाद डेटा को सत्यापित किया जाएगा और अंतिम आंकड़ों को एप पर मुहैया कराया जाएगा, साथ ही इस पर पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या भी अलग-अलग दर्शाई जाएगी.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal