Breaking News

कांकेर-नब्बे वर्षीय बुजुर्ग ने मतदान के लिए किया तीन सौ किलामीटर का सफर…

कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज)।शहर के महादेव वार्ड निवासी नब्बे वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक हाजी अब्दुल अजिज खान गुरूवार को डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर कर रायुपर से कांकेर पहुंचे और मांझापारा उमा विद्यालय मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान किया। हाजी साहब ने कहा कि वे हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, इसलिए आज रायपुर से कांकेर सिर्फ मतदान के लिए आए हैं। मतदान के बाद वे तत्काल ही रायपुर लौट गए। इसी प्रकार अस्सी वर्षीय नजमा रीजवी, बयासी वर्षीय लक्ष्मीबाई बंगानी, पच्चयासी वर्षीय मीना ठाकुर, बयासी वर्षीय ईश्वर यादव, तिरसठ वर्षीय निर्मला चौरसिया, पैंसठ वर्षीय दुलारी पटेल ने मतदान किया और सभी से मतदान करने की अपील करते हुए मतदान को राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी बताया।शहर के महादेव वार्ड निवासी नब्बे वर्षीय सेवा निवृत्त शिक्षक हाजी अब्दुल अजिज खान गुरूवार को डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर कर रायपुर से कांकेर पहुंचे और मांझापारा उमा विद्यालय मतदान केन्द्र में पहुंचकर मतदान किया। हाजी साहब ने कहा कि वे हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं, इसलिए आज रायपुर से कांकेर सिफ मतदान के लिए आए हैं। मतदान के बाद वे तत्काल ही रायपुर लौट गए। इसी प्रकार अस्सी वर्षीय नजमा रीजवी, बयासी वर्षीय लक्ष्मीबाई बंगानी, पच्चयासी वर्षीय मीना ठाकुर, बयासी वर्षीय ईश्वर यादव, तिरसठ वर्षीय निर्मला चौरसिया, पैंसठ वर्षीय दुलारी पटेल ने मतदान किया और सभी से मतदान करने की अपील करते हुए मतदान को राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी बताया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …