Breaking News

रायपुर-छत्तीसगढ के तीन लोक सभा सीटों पर 68.7% वोटिंग के साथ 36 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में वोटिंग की समय सीमा समाप्त हो गई है. सुबह 7 से शाम पांच बजे तक मतदान का समय था. दूसरे चरण में गुरुवार को छत्तीसगढ़ में तीन संसदीय क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में चुनाव हुए. तीनों सीटों पर शाम पांच बजे तक करीब 68.7 प्रतिशत वोटिंग हुई है. कई मतदान केन्द्रों में शाम पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी थी. तय समय सीमा तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र परिसर में पहुंचा है, उसे मतदान का अधिकार दिया जाएगा. यानी कि मतदान के प्रतिशत और भी बढ़ने की उम्मीद है.छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर वोटिंग की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल 36 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है. तीनों संसदीय क्षेत्र में कुल 49 लाख 7 हजार 489 मतदाता थे. तीनों संसदीय क्षेत्र में कुल कुल 6484 मतदान केन्द्र बनाए गए थे. कांकेर में 9, महासमुंद में 13 और राजनांदगांव में 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव में इनकी किस्मत मतदाताओं ने तय कर दी है. अब 23 मई को चुनाव परिणाम के साथ ही उसका ऐलान भी हो जाएगा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …