Breaking News

महासमुंद-वोटिंग के दौरान मधुमक्खियों का हमला,कई मतदाता घायल…

महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में वोटिंग जारी था.इसी बीच महासमुंद के एक मतदान केन्द्र पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस दौरान मधुमक्खियों ने कई मतदाताओं को अपनी चपेट में ले लिया. घायल मतदाताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.महासमुंद में मधुमखियों के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में एक बुजुर्ग की हालत नाजुक बताई जा रही है. अचानक हुए हमले को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के बीके बहरा एक स्कूल परिसर में मतदान केन्द्र बनाया गया है. यहीं एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बसेरा है. अचानक एक छत्ते से मधुमक्खियों ने यहां हमला कर दिया.बता दें कि महासमुंद के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गया था.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …