जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में जिले के 30 संगवारी मतदान केन्द्र और 6 दिव्यांग मतदान केन्द्रों के मतदान दलों का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ कर दिया गया है। जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रत्येंक विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच मतदान केन्द्रों का संचालन महिला मतदान दल द्वारा किया जाएगा, जिसे संगवारी मतदान केन्द्र का नाम दिया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्रांे की जिम्मेदारी दिव्यांग शासकीय सेवकों को सौंपी गयी है। इन मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2 व 3 का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है। आज डाईट में आयोजित प्रशिक्षण केन्द्र में मतदान प्रक्रिया से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया गया। ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट को जोड़ने, संचालन करने, माॅकपोल आयोजित करने, मतदान पश्चात सील करने आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार विभिन्न प्रारूपों में रिपोर्ट बनाने के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। मतदान केन्द्र के अंदर पोलिंग कम्पार्टमेंट की व्यवस्था, मतदाताओं का प्रवेश, दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधा के बारे में भी जानकारी दी गई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal