जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसमे पति-पत्नी के विवाद के बाद गुस्से में आकर पति ने पत्नी को जिंदा जला दिया।100 प्रतिशत झुलस जाने से महिला की मौत हो गई।यह मामला जांजगीर-चांपा के घोघरानाला का है। पुलिस के अनुसार घोघरानाला चांपा निवासी अजीत पटेल का दो दिन पहले अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते गया और अजीत तैश में आ गया और अपनी पत्नी के उपर मिट्टी तेल उड़ेल दिया। उसकी पत्नी हेमलता पटेल धू-धूकर जलने लगी। उसे गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसकी हालत को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। सोमवार को महिला की मौत हो गई। सिम्स पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मर्ग डायरी चांपा पुलिस को सौंप दिया है। चांपा पुलिस ने आरोपी पति अजीत पटेल के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।पति पत्नी के बीच झगड़ों का दंश बच्चों को झेलना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अजीत पटेल के दो मासूम बच्चे हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। दोनों बच्चों को मां के बिना रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिजन बच्चों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन बच्चे मान नहीं रहे हैं।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal