जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज सुपोषण एवं मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभकामनाएं दी। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कचहरी चैक से छाता रैली का आयोजन किया गया।महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान सहित करीब 200 महिलाओं ने कचहरी चैक से नेताजी चैक, लिंक रोड से होते हुए बीडी महंत गार्डन तक सुपोषण एवं मतदाता जागरूकता छाता रैली का आयोजन किया। रैली में महिलाओं ने आकर्षक रंग का छाता ओढ़कर मतदाता जागरूकता के नारे लगाये। छाता के ऊपर भी मतदाता जागरूकता का संदेश लिखा हुआ था। नागरिकों ने भी इस आकर्षक रैली से प्रभावित होकर एनड्रायड फोन पर सेल्फी लेने आगे आये और रैली का स्वागत किया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal