Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-स्वीप मतदाता जागरूकता क्रिकेट स्पर्धा-सेमी फाइनल आज और फाईनल मैच कल…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में स्वीप मतदाता जागरूकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन के चौथे दिन सेमी फाइनल के दो मैच खेले गये।स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी श्री विनय पटेल ने बताया कि प्रथम मैच में राजस्व विभाग की टीम ने इलेक्शन की टीम को 31 रन और 3 विकेट से परास्त किया। वहीं पुलिस विभाग की टीम ने रेशम विभाग को 37 रनों से हराया। आज मंगलवार को सेमी फाइनल में पुलिस-शिक्षा और कलेक्टोरेट-राजस्व शाखा के मध्य खेला जाएगा। दोनों टीमों के विजेताओं के बीच फाइनल मैच का भी प्रदर्शन कल बुधवार 17 अप्रैल को होगा। फाईनल मैच के दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित रहेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …