जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।तहसील कार्यालय डभरा में प्राप्त शिकायत के आधार पर वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री शिवसिंह को नागरिकों एवं अधिवक्ताओं से दुव्र्यवहार करने एवं राजनीतिक गतिविधियों में लिप्त होने पर निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री इन्द्रजीत बर्मन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। श्री बर्मन के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार डभरा तहसील कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 श्री सिंह के दुव्र्यवहार एवं राजनैतिक गतिविधियों से लिप्त होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच पर शिकायत सही पायी गई। उक्त कृत्य को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन एवं आदेश की अवहेलना मानते हुए सहायक ग्रेड 3 शिवसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। साथ ही विभागीय जांच संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में जिला निर्वाचन कार्यालय जांजगीर को मुख्यालय निर्धारित किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal