मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव सोमवार 15 अप्रैल को मरघट्टी मे संचालित होने वाला शास.प्राथ.विद्या.पहुंचे थे।वहां करीब 9 बजकर 10 मिनट पर श्री यादव का पहुंचने के दौरान विद्यार्थी अपने विद्यालय के बाहर इधर-उधर खेल रहे थे।विद्यालय मे पदस्थ दोनो शिक्षक अनुपस्थित थे।वर्तमान वास्तविक स्थिति से रुबरु होकर श्री यादव ने नाराजगी व्यक्त किया।वहां उपस्थित विद्यार्थियो का श्री यादव ने क्लॉस लिया।विद्यार्थियो को ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान कर मनोबल बढाया।विदित हो,कि वर्तमान में सुबह 7:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक विद्यालय का संचालय होना है।जब श्री यादव को सुबह 9:10 बजे विद्यालय मे पदस्थ दोनो शिक्षक नजर नही आये।तब श्री यादव ने विद्यालय के प्रधान पाठक को कॉल कर क्या कारण से सुबह 11:30 बजे से पूर्व विद्यालय से दोनो शिक्षक निकल गये है?इसको जानने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन नेटवर्क समस्या आने के कारण बात नही हो पाया।श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थियो के भविष्य का ख्याल रख कर नियमानुसार विद्यालय का संचालन करने बेहद जरुरी है।इस तरह का स्थिति बनने पर विद्यालय को लेकर विद्यार्थियो एंव अभिभावको का सोच नकारात्मक अलग हो जाएगा।जिससे विद्यालय मे विद्यार्थियो का नियमित उपस्थिति के कम होने का संभावना बढ जाएगा।इस ओर शिक्षको को विशेष ध्यान देने बेहद जरुरी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal