Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-स्वीप मतदाता जागरुकता क्रिकेट स्पर्धा-कलेक्ट्रेट शाखा,राजस्व एंव शिक्षा विभाग ने लहराया जीत का परचम,आईएएस सहायक कलेक्टर चाम्पा एसडीएम राहुल देव बने मेन आफ द मैच…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वीप मतदाता जागरूकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता के चांपा के भालेराय मैदान में तीसरे दिन तीन मैच खेले गये। प्रथम मैच में राजस्व विभाग की टीम से पशुचिकित्सा विभाग की टीम परास्त हो गयी।

दूसरे मैच में कलेक्ट्रेट शाखा की टीम ने महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को 21 रनों से परास्त किया। तीसरे मैच में कृषि विभाग की टीम शिक्षा विभाग की टीम से हार गयी। चांपा एसडीएम श्री राहुल देव को मेन आफ द मैच का खिताब दिया गया। श्री राहुल देव ने अच्छी बल्लेबाजी व बालिंग का प्रदर्शन किया।मतदाताओं को प्रेरित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने 12 बाल में 18 रन का योगदान कलेक्ट्रेट शाखा के टीम को दिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत और डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की प्रदर्शन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ, सक्ती एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा और स्टेनो साहू बिना आउट हुए ही अगले बल्लेबाजों को मौका दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की कप्तान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीती खोखर चखियार ने मैदान में उतरकर अच्छी फिल्डिंग का प्रदर्शन किया जिला बाल संरक्षण इकाई सुश्री ज्योति मिश्रा, पूजा तिवारी ने भी दर्शक दीर्घा से अपने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी मैच 10-10 ओवर के खेले गये। जिला स्वीप प्रभारी श्री राहुल देव के मार्गनिर्देशन में राजस्व विभाग, नगर पालिका चांपा और क्रिकेट क्लब चांपा एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से स्वीप मतदाता जागरूकता कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चांपा के खेल प्रेमी दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया मैदान में एलईडी के माध्यम से स्वीप के तहत जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के वीडियो का प्रदर्शन किया गया। खेल के दौरान विशेष क्षणों में आकर्षक म्यूजिक की भी व्यवस्था की गई थी। चांपा क्रिकेट क्लब के सदस्यों ने रोमांचक कांमेन्ट्री से खिलाड़ियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …