जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में चांपा के भालेराय स्टेडियम में स्वीप मतदाता जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये। प्रथम मैच में रेशम विभाग ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को 121 रन से परास्त किया। सेकेण्ड मैच में इलेक्शन की टीम ने आदिवासी विकास विभाग की टीम को 8 विकेट से हराया। तीसरे मैच में खाद्य विभाग की टीम शिक्षा विभाग की टीम से 41 रन से हार गई। आज अंतिम दिन 14 अप्रेल को सायं 6 बजे से दो मैच होगा। पशु चिकित्सा-राजस्व और महिला एवं बाल विकास विभाग-कलेक्टोरेट शाखा मध्य खेला जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal