जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के लिए प्रयोजनार्थ ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट की कमीशनिंग पेण्ड्रीभांठा स्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम में की जा रही है। कमीशनिंग के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़, जिला पंचायत के सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, एआरओ उपस्थित थे। कमीशनिंग का कार्य सेक्टर आफिसर्स, इंजीनियर्स द्वारा किया जा रहा है। इनके सहयोग के लिए चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ईव्हीएम प्रभारी श्री भानूप्रताप मिरी ने बताया कि बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट 1550-1550 और 1620 व्हीव्हीपैट की कमीशनिंग की जा रही है। जिले के कुल 1407 मतदान केन्द्रों और रिजर्व मशीनों की कमीशनिंग की जाएगी। कमीशनिंग के दौरान डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal