Breaking News

रायपुर-अगले दो दिनों तक प्रदेश के इन जगहों में हो सकती है आफत वाली बारिश, चलेंगी तेज हवाएं…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी रायपुर में तो सूरज के तेवर दो दिन से उग्र है। अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में दक्षिणी भाग में गरज-चमक के साथ एक -दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। सुकमा, छिंदगढ़, कोंटा, बीजापुर, बैरमगढ़ में एक-एक सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है कि रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गजर-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा।दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए है। दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष सभी संभागों में सामान्य रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। आगामी दो दिनों तक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 41.1 – 25.9 ।

माना एयरपोर्ट- 41.2 – 25.7 ।
बिलासपुर- 41.4 -25.6।

पेंड्रारोड- 39.7 -20.6।
अंबिकापुर- 38.8 – 22.6।

जगदलपुर- 38.3 -20.5।
दुर्ग- 42.4 – 24.6 ।

राजनांदगांव- 40.5- 25.6 ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …