जांजगीर चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन के संबंध में गठित जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण भी विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में उन्होंने कहा कि राजनैतिक दलों को राजनैतिक सभा के लिए सभा के स्थान व समय की पूर्व सूचना पुलिस अधिकारियों को देना होगा। सभास्थल में लाउडस्पीकर के उपयोग की अनुमति भी लेनी होगी। बैठक मंे कहा गया कि लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाओं से शराब और नगदी राशि का परिवहन को दृष्टिगत रखते हुए मतदान दिवस 23 अपै्रल को जिले की सीमाएं सील की जाएगी। इसके अलावा जिले में मतदान के दिन और इसके 48 घंटे पहले शराब की बिक्री भी नहीं होगी। बैठक में कहा गया कि शासकीय भवनों पर बैनर, पोस्टर, झण्डे, होर्डिग्स लगाने व विद्युत व टेलीफोन के खंभे व अन्य शासकीय संपत्ति पर लेखन पूर्णतः प्रतिबंधित है। अशासकीय भवनों पर भवन मालिक की लिखित पूर्वानुमति से ही प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किया जा सकेगा। भवन मालिक के बिना अनुमति के उनके भवन में नारे, बैनर, पोस्टर लगाने पर संबंधितों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करने तथा लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही। इसी तरह बैठक में उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, उड़नदस्ते, स्थैतिक निगरानी टीम को और अधिक सशक्त होकर कार्य करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर द्वय श्रीमती लीना कोसम और श्री ए.के. धृतलहरे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यगण मौजूद थे।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal