जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए स्वीप प्याऊ की व्यवस्था की गई है। स्वीप प्याऊ में मतदाता जागरूकता के पाम्प्लेट व पोस्टर लगाये गये हैं। पानी पीने आये लोगों को पाम्प्लेट व पोस्टर के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश मिल रहा है। इसी कड़ी में विगत दिनों जिला मुख्यालय जांजगीर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता एवं सुपोषण ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया था। अब यह आयोजन नगरीय निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता गुब्बारा भी जांजगीर के कचहरी चैक में लगाया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal