जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज गुरुवार 11 अप्रैल को जिला पंचायत कार्यालय परिसर के लाईवलीहुड कालेज भवन में सेक्टर अधिकारियों और इंजीनियरर्स को ईव्हीएम मशीन की सीलिंग एवं कमीशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक जेओ पाॅल मैम्पिली प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित थे।कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों और उपस्थित इंजीनियर्स से कहा कि कमीशनिंग और सीलिंग का कार्य बहुत ही धैर्य का है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। सीलिंग और कमीशनिंग के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान अपनी जिज्ञासाओं का समाधान मास्टर ट्रेनर्स से कर लें। किसी भी प्रकार के शंका नहीं होनी चाहिए। ईव्हीएम प्रभारी श्री भानुप्रताप मिरी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पांच-पांच का समूह बनाकर कमीशनिंग व सीलिंग का प्रशिक्षण दिया। उल्लेखनीय है कि आगामी 13 अपै्रल से सीलिंग व कमीशनिंग का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए सेक्टर अधिकारियों और इंजीनियर्स को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal