जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 9 अप्रैल से प्रारंभ कर दिया गया है। आज दूसरे दिन बुधवार 10 अप्रैल को लायंस स्कूल चांपा और जांजगीर के ज्ञानोदय हायर सेकेण्डरी स्कूल व शासकीय गट्टनी कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानोदय स्कूल के लिए जांजगीर तहसीलदार, शासकीय गट्टानी स्कूल के लिए नायब तहसीलदार जांजगीर और लायंस स्कूल के लिए नायब तहसीलदार चांपा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण केन्द्रों में मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगायी गई है। प्रशिक्षण के लिए मतदान दल के 60-60 सदस्यों का बैच बनाया गया है। सभी प्रशिक्षण कक्ष में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का हेंण्ड्स आॅन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पात्रता अनुसार पोस्टल बैलेट अथवा ईडीसी (निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र) के लिए फार्म 12 व 12क भी भरवाया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति सीटाॅप मोबाइल एप्प के माध्यम से आनलाईन दर्ज की जा रही है। इसके लिए तकनीकी सहायकों की ड्यूटी लगायी गई है। प्रशिक्षण में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्हीव्हीपैट के कनेक्शन, मतदान केन्द्र के भीतर वोटिंग कम्पार्टमेंट की स्थापना, माकपोल सहित निर्धारित दस्तावेज व लिफाफे में दस्तावेज रखने के बारे में जानकारी दी गई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal