Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-स्थैतिक निगरानी टीम के अनुपस्थित 5 सदस्य निलंबित…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण व निर्विध्न रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थैतिक निगरानी टीम तैनात की गई है। विगत 09 अप्रैल की रात्रि के दौरान विभिन्न तीन टीमों के 5 सदस्य बिना सूचना अपने कर्तव्य स्थल पर अनुपस्थित पाए गए, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न किया गया है।जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार थाना बलौदा के ग्राम बछौद निगरानी दल के सदस्य पटवारी लोचन साहू, अभियंता भुवन कौशिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार थाना बिर्रा के ग्राम बसंतपुर निगरानी दल के सदस्य पटवारी श्री नरेन्द्र कुमार पटेल, थाना डभरा निगरानी दल के सदस्य पटवारी श्री नवल किशोर चन्द्रा व उपअभियंता आशीष बाजपेयी 09 अप्रैल की रात्रि में अनुपस्थित पाए गए। इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।जारी आदेश में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व में बिना सूचना अनुपस्थित रहना कर्तव्य के प्रति उदासीनता व गंभीर लापरवाही बताया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …