Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-कलेक्टर ने मतदान दल के प्रशिक्षण केन्द्र चांपा का किया निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज बुधवार 10 अप्रैल को चांपा के लायंस स्कूल में मतदान दलों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मतदान दल के सभी सदस्य मतदान प्रक्रिया के सभी पहलुओें पर गंभीर रहें। ईव्हीएम मशीन का हेंण्ड्स आन प्रशिक्षण जरूर करें, जिससे मतदान दिवस के दिन पूरे आत्म विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सके।उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाएं अवश्य मिले। इसके लिए मतदान केन्द्रों में वालिटियर्स उपलब्ध रहेंगे। सभी मदाताओं के लिए पेयजल और छांव की भी व्यवस्था की जा रही है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपादित करना है। इसके लिए जरूरी है कि मतदान दल के सभी सदस्य प्रशिक्षण के प्रति गंभीर रहें। निरीक्षण के दौरान चांपा तहसीलदार डाॅ. शर्मा सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …