Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-प्रशिक्षण में अनुपस्थित 19 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गनिर्देशन में बीता कल मंगलवार 9 अप्रैल से मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। प्रथम दिन प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतदान दल के 19 अधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना जारी किया है। सूचना पत्र मिलते ही लौटती डाक से जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि बिना सूचना अनुपस्थित रहना निर्वाचन कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का प्रतीक है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के तहत निर्वाचन अधिसूचना लागू होने की तारीख से निर्वाचक परिणाम घोषित होने की तारीख तक सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं। कारण बताओ सूचना का जवाब प्रस्तुत नहीं करने अथवा संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर अनुशासनात्मक/दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पीठासीन अधिकारी सक्ती के व्याख्याता श्री परदेशीराम, मतदान अधिकारी क्रमांक-1 जैजैपुर के व्याख्याता डमरूधर, मतदान अधिकारी क्रमांक-2 अकलतरा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक चन्द्रप्रकाश और सहायक शिक्षक अजय कुमार को नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी प्रधान पाठक राधेश्याम साहू सक्ती, मनहरणलाल बम्हनीडीह व अमित कुमार देवांगन नवागढ़, मतदान अधिकारी क्रमांक-2 सहायक शिक्षक उमाशंकर सक्ती, सहायक शिक्षक श्री सत्यप्रकाश खुंटे सक्ती, मतदान अधिकारी क्रमांक-3 सहायक शिक्षक शैलेन्द्र सिंह बैस अकलतरा, आईटीआई सारागांव के रोहित कुमार सिदार, शिक्षक पंचायत राधेलाल भारद्वाज मालखरौदा, शिक्षक पंचायत युवराज सिंह चौहान अकलतरा, जनपद पंचायत बलौदा के सहायक ग्रेड-2 डीपी खाण्डे, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर के सहायक ग्रेड-2 श्री रामचरण राठौर, डाईट जांजगीर के सहायक ग्रेड-2 श्री दिनेश कुमार पाण्डेय, सपोस स्कूल के सहायक ग्रेड-2 श्री जीधनलाल, अकलतरा बीईओ कार्यालय के प्रधान पाठक अमर सिंह और जनपद पंचायत अकलतरा के सहायक ग्रेेड-2 श्री आशुतोष कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी  किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …