Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन संपन्न,साामान्य प्रेंक्षक और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी रहे उपस्थित…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट का द्वितीय रेण्डमाईजेशन किया गया। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के आनलाईन साफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न हुआ। रेण्डामाईजेशन के दौरान निर्वाचन आयोग के नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण और विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।  रिटर्निंग आफिसर ने रेण्डमाईजेशन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित राजनैतिक दल के पदाधिकारियों को दी। रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया एनआईसी के डीआईओ श्री अमित अग्रवाल और निर्वाचन के सहायक प्रोग्रामर श्री प्रकाश थवाईत ने करवाई। उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपयोग होने वालें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और व्हीव्हीपैट का रेण्डमाईजेशन मतदान केन्द्र वार किया गया। प्रथम रेण्डमाईजेशन में इन मशीनों का विधानसभावार रेण्डमाईजेशन किया गया था। रेण्डमाईजेशन में रिजर्व मशीनों को भी शामिल किया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …