Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-प्रत्याशियों के व्यय लेखा निरीक्षण के लिए तिथियां निर्धारित 12, 16 व 20 अप्रैल को होगा लेख पंजी का निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अनुसार प्रत्येक अभ्यर्थी को उसके द्वारा निर्वाचन पर दिन-प्रति-दिन किये गये समस्त व्ययों को अपने निर्वाचन व्यय लेखा पंजीका में संधारित किया जाना है। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर श्री नीरज कुंमार बनसोड़ ने व्यय लेखा निरीक्षण के लिए तिथियां निर्धारित कर दी है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम निरीक्षण 12 अपै्रल को, द्वितीय निरीक्षण 16 अपै्रल को और तृतीय निरीक्षण 20 अप्रैल को होगा। निर्धारित तिथियों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में प्रत्याशी अथवा निर्वाचन एजेंट उपस्थित होकर व्यय लेखा निरीक्षण करवा सकते हैं। प्रत्याशी अथवा एजेंट को व्यय से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आना होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …