रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में बीजेपी विधायक भीमा मांडवी के काफिले पर मंगलवार दोपहर को नक्सलियों ने हमला किया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर बीजेपी नेता के काफिले को निशाना बनाया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में पांच जवानों के शहीद होने की खबर है. बता दें कि दंतेवाड़ा बस्तर लोकसभा सीट के अंदर आता है. इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है. सर्च अभियान चलाया जा रहा है. खबरों के अनुसार घायलों की संख्या में इजाफा होने का अनुमान है.सूत्रों के अनुसार भीमा मंडावी कुआकोण्डा ब्लॉक के श्यामगिरी गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वापस नकुलनार लौट रहे थे, तभी सड़क पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए लैंडमाइन्सल (आइडी) के ऊपर से उनका बुलेट प्रूफ वाहन गुजरा और विस्फोएट हो गया. विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. यह घटना मंगलवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है. इस हमले में विधायक भीमा मंडावी की मौके पर ही मौत हो गई.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal