जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, एडीएम श्री ए के धृतलहरे भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों के मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। मतदान दलों का वाहन मतदान केन्द्र तक पहंुचना चाहिए, यह व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए छोटे अथवा बड़े वाहन भी तय करना होगा। इसी प्रकार मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित मतदाताओं को ब्रेल लिपि में तैयार किया गया ईपिक कार्ड पहुंचाना भी सुुनिश्चित किया जाए। जिले के 300 मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग के लिए सीसी कैमरा लगायी जा रही है। इसकी भी जानकारी स्थानीय लोगों को होनी चाहिए। मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो इसके लिए भी सतत निगरानी आवश्यक है। किसी भी संदेहास्पद स्थिति की जानकारी से जिला कार्यालय को तत्काल अवगत कराएं। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध है। मतदान केन्द्र, पेट्रोलिंग सहित मतदान दलों के परिवहन के दौरान जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal