Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-प्री सर्टिफिकेशन के बगैर प्रकाशित नहीं कर सकेंगे राजनीतिक विज्ञापन…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।प्रिंट मीडिया में मतदान दिवस के एक दिन पहले 22 अप्रैल और मतदान दिवस 23 अपै्रल को प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनो के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी )कमेटी से अधिप्रमाणन (प्री सर्टिफिकेशन) अनिर्वाय होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने बताया कि भारत निर्वाचन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में लोकसभा निर्वाचन हेतु 23 अपै्रल को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अखबारों, पत्र-पत्रिकाओं आदि में राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित करने के पूर्व राजनीतिक दल, उम्मीदवार अथवा किसी अन्य संस्था को राजनीतिक विज्ञापन का कंन्टेट राज्य एवं जिला स्तर पर गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …