जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने भारत निर्वाचन द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण की उपस्थिति में आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में सेक्टर आफिसरों की बैठक ली। बैठक में भारत निर्वाचन द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण ने प्रेक्षकों से परिचय प्राप्त किया और बारी-बारी से उनसे मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा- पेयजल, छाया, बिजली, शौचालय, रैम्प क्रिटीकल मतदान केन्द्रों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन हेतु जिले में 1 हजार 407 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन सभी केन्द्रों में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है।उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन को सम्पन्न कराने में सेक्टर आफिसरो की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों का सतत भ्रमण करने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्रों में कुछ कमियां पायी जाती है और जिला निर्वाचन अधिकारी के ध्यान में लाया जाएगा तो उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन हेतु सेक्टर आफिसरों को सेक्टर मजिस्ट्रेट का अधिकार दिया गया है। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न करने के लिये सौपे गये दायित्वो का निर्वहन आदर्श आचार संहिता के तहत करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन जिले में 387 मतदान केन्द्रो को क्रिटीकल मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हांकित की गई है। इन सभी मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव हेतु आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह 300 मतदान केन्द्रों के वेब-कास्टिंग की व्यवस्था और 87 मतदान केन्द्रों में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में उन्होंने कहा कि 23 अपै्रल को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान प्रारंभ होने के एक घंटा पूर्व अर्थात प्रातः 6 बजे से माॅकपोल कराने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों के उपयोग में आने वाली सामान्य समस्याओं और निराकराण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेक्टर आफिसरों को ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट से संबंधित मार्गदर्शिका पुस्तक दी गई है। उन्होंने इस पुस्तक का अध्ययन करने के निर्देश दिये। यह पुस्तक लोकसभा निर्वाचन में सेक्टर आफिसरों के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी सार्थक होगा। बैठक में उन्होंने समाग्री वितरण, प्रवेश द्वार अािद के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने लोकसभा निर्वाचन हेतु की जा रही सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंन कहा कि लोकसभा निर्वाचन हेतु सुरक्षा की त्रि-स्तरीय व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगी। पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित लोकसभा निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी सेक्टर आफिसर उपस्थित थे।
HKP24News Online News Portal