Breaking News

रायपुर-फेसबुक में महिलाओं से दोस्ती कर इस काम के लिए मांगता लाखों,दिल्ली में पकड़ाए 1 विदेशी नागरिक एंव 2 महिला…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। फेसबुक के जरिए महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक विदेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के साथ दो महिला को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी दिल्ली में बैठे-बैठे महिलाओं को अपना शिकार बनाकर पैसा ऐठ रहे थे। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद दिल्ली और रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

आप ऐसे समझिए फ्रॉड का ये मामला
– यू.के. (ब्रिटेन) के शख्स के नाम पर फर्जी आई डी बनाकर लिया था महिला को झांसे में।
– व्हाट्सएप एवं फेसबुक के माध्यम से बात कर धीरे – धीरे हासिल कर लिया था महिला का विश्वास व मोबाइल नंबर।
– महिला को भरोसे में लेकर प्राप्त कर लिया था उसकी फोटो व विडियो।
– महिला को दिया था शादी करके ब्रिटेन ले जाने का झांसा।
– पीडि़त महिला से 9,33,000/- रूपये से उपर की राशि अलग – अलग खातों के माध्यम से कर लिए थे प्राप्त।
– मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर तत्काल प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर विशेष टीम को लगाया गया था आरोपियों की गिरफ्तारी में।
– ठगी के तरीके से ही नाइजीरियन गिरोह के होने की थी शुरू से आशंका।
– दिल्ली में टीम ने कैम्प करते हुए लगातार 07 दिन तक अभियान चलाकर गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार।
– आरोपियों के कब्जे से 03 लैपटॉप, 04 नग मोबाईल फोन, 01 पासपोर्ट, 01 पेन ड्राईव, 03 नग पासबुक, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड किया गया जप्त।
– अब तक सैकडों महिलाओं को बना चुके है अपना शिकार तथा कर चुके है लाखों रूपये की ठगी।
– गिरफ्तार आरोपी महिला मूलत: है मणिपुर की निवासी।
– आरोपी महिला मुख्य आरोपी नाईजीरियन नागरिक के साथ मिलकर देती थी ठगी की घटनाओं को अंजाम।
– आरोपी महिला के खाते में अलग – अलग स्थानों से लाखों रूपये हुए है जमा।
– आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करके लाया गया है ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर।
– आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 420, 409 भादवि. के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …