जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पेट्रोल डीलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे है। पेट्रोल डीलर्स को भी इसमें सहभागी बनाया जाएगा। सभी पेट्रोल पंपों के ईंधन भरने वाले कर्मचारियोें को मतदाता जागरूकता के संदेश वाले कैप और बैच जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाया जाएगा। बैच व कैप के माध्यम से मतदाता जागरूकता का भी संदेश लोगो को मिलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा निर्वाचन कार्य में संलग्न किए गए वाहनांे के लिए पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध करवाना होगा। निर्वाचन कार्य निर्विघ्न रूप से संपन्न हो, इसके लिए जरूरी है कि पेट्रोल पंप सप्ताह के सातो दिन चैबीस घंटे संचालित हो। एवं अतिरिक्त रिजर्व स्टाॅक भी संग्रह करके रखें। स्टाॅक के आवक एवं वितरण की जानकारी जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत सहित विभिन्न पेट्रोल डीलर्स के संचालक उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal