जांजगीर-चाम्पा(एचकेपी 24 न्यूज)।युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव पिछडे दूरस्थ गांवो के मतदाताओ को जागरूक करने के मंशा से”हिन्देश का चिट्ठी आया है,मतदान का संदेश लाया है”कार्यक्रम शुरू किया है।इस अभियान के तहत् श्री यादव व्दारा पिछडे दूरस्थ गांवो मे चिट्ठिया पोस्ट आॅफिस डाॅकिया के जरिए मतदाताओ तक पहुंचवाया जा रहा है।श्री यादव चिट्ठी के माध्यम से मतदाताओ को मतदान करने अपील कर रहे है.वही शत्-प्रतिशत् मतदान करने से होने वाला लाभ के बारे मे भी चिट्ठी मे उल्लेख है।चिट्ठी मे जांजगीर लोक सभा क्षेत्रांतर्गत आने वाले चन्द्रपुर विधानसभा के गांवो की मतदाताओ को मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के मध्य अपने नजदीकी निर्धारित मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान करने का निवेदन कर रहे है।जो चिट्ठी श्री यादव गांव-गांव के मतदाताओ को भेज रहे है।उसको आमंत्रण पत्र के रुप मे तैयार किए है।जिसके जरिए मतदान करने का आमंत्रण मतदाताओ को दे रहे है।इस बारे मे श्री यादव ने बताया कि मतदाताओ को जगाने हम जन संपर्क करने के साथ ही सोसल मीडिया का भी उपयोग कर रहे है।जो मतदाताओ को जगाने बहुंत प्रभावशाली साबित हो रहा है।ऐसे गांव जो पिछडा एंव दूरस्थ है।वहां इंटरनेट का सुविधा नही है।वहां चिट्ठी के माध्यम से मतदाताओ को मतदान करने आमंत्रण पत्र भेज रहे है।जो-जो चिट्ठी ग्रामीणो को भेज रहे है।वह मतदाताओ को जगाने मे बहुंत प्रभावशाली होगा।ऐसा भरोसा एंव विश्वास है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal