डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव शनिवार 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने वाला गांव बगरैल पहुंच कर स्थानीय मतदाताओ से शत्-प्रतिशत् मतदान करने का अपील किया।श्री यादव के साथ ही हल्का पटवारी भी पहुंचे थे।जोे ग्रामीणो के साथ मिल कर सपोस से बगरैल सडक निर्माण करने मे पडने वाले खेतो का चिन्हांकन कार्य किये।वहां उपस्थित ग्रामीणो से श्री यादव ने कहा कि बगरैल को सपोस से सीधा सडक मार्ग के जरिए जोडने नियमानुसार प्रक्रिया जारी है।आप सभी अपने सबसे बडे शक्ति वोट का प्रयोग लोक सभा चुनाव मे मंगलवार 23 अप्रैल को कीजिएगा।सडक निर्माण कार्य करवाने आप लोगो का नियमानुसार हम सहयोग प्रदान करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी एंव टीम के साथ आप मतदाताओ का विशेष बैठक आयोजित करवाएंगे।आदर्श आचार संहिता समाप्त होने पश्चात् शांति पूर्ण ढंग से प्रशासन के साथ मिल कर आप स्थानीय मतदाताओ के समस्या को हल करवाने का प्रयास करेंगे।श्री यादव के बातो को सुनते ही पिछे से मतदाताओ का आवाज आने लगा,कि मै ह जरूर वोट दूहूं,मै ह जरूर वोट दूहूं…आगे श्री यादव ने कहा चुनाव बहिष्कार करने से किसी समस्या का हल नही होता है।प्रशासन के साथ बैठ कर चर्चा कर नियम क्या कहता है,उसको जान समझ कर नियमानुसार प्रयास कर प्रशासन के साथ-साथ चलने के परिणामस्वरुप समस्या का निराकरण होता है।आप लोगो को आपका सबसे बडे शक्ति वोट का प्रयोग करने से जो भी रोकने का प्रयास करता है।वह अपराधी है।ऐसे अपराधी का हमारा मोबाईल नम्बर 9827680271 पर कॉल कर सूचना देवे।जिला निर्वाचन अधिकारी से निवेदन कर मतदान करने से रोकने वाला अपराधी के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाही कराने का प्रयास करेंगे।श्री यादव ने कहा कि मतदान करने से डरे नही हम सभी आप लोगो के साथ है।श्री यादव के सकारात्मक विचारो को सुन कर बगरैलवासियो मे सडक समस्या का निराकरण होने का उम्मीद जगी।ग्रामीणो ने कहा कि अभी तो खेत के सहारा सपोस के मुख्य सडक से जुड जाते है।लेकिन कृषि कार्य होने के दौरान खेत मे फसल लग जाता है।इसके कारण मुख्य सडक सपोस से जुडने मे समस्या होता है।लम्बा दूरी तय कर मुख्य सडक से जुडने को पडता है।जैसे भी कर सडक बन जाएगा।तब हम कभी भी मुख्य सडक से जुड पाएंगे।ग्रामीणो के बातो को गंभीरता से सुनकर श्री यादव ने कहा कि कलेक्टर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय से इस समस्या के सम्बंध मे आप और हम सभी मिलकर मुलाकात करेंगे।उनको समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी देकर आचार संहिता समाप्त होने पश्चात् सडक समस्या को दूर करवाने आवश्यक पहल करने का निवेदन करेंगे।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal