पामगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पनगांव में मुलमुला थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी की शनिवार की तड़के आग से जलकर मौत हो गई। महिला ने खुद खुदकुशी की है या फिर उसे आग से जलाया गया है।इसकी विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना को लेकर गांव के लोगों में सनसनी फैल गई है।पुलिस के अनुसार पामगढ़ के आरक्षक आनंदराम सांडे की पत्नी काजल सांडे शुक्रवार की रात 8.30 बजे आग से जल गई। वह धू-धूकर जल रही थी। आग की खबर लगते ही परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पूरी तरह से जल चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तहसीलदार के निर्देशन में मर्ग कायम किया गया। मर्ग कायम करने के बाद शनिवार की सुबह फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाया गया। एक्सपर्ट मामले की जांच करने जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पोष्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।हसौद निवासी काजल सांडे की शादी साल भर पहले पनगांव निवासी आरक्षक आनंदराम से हुई थी। काजल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद आरक्षक के परिजन दहेज के नाम से काजल को प्रताडित करते थे। दहेज की मांग पूरा नहीं होने से काजल को आग के हवाले किया गया है। पुलिस का कहना है कि आनंद राम मुलमुला थाने में पदस्थ है। वह डायल 112 में ड्यूटी कर रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal