Breaking News

सुकमा-चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में दो शिक्षक निलंबित…

सुकमा(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ के सुकमा में चुनाव कार्य को लेकर लापरवाही बरतने के आरोप में जिला निर्वाचन अधिकारी ने दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया. साथ ही सभी कर्मचारियों को चुनाव कार्य में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंदन कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई की है. शिकायत पर जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.सुकमा के जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय सुकमा के अंतर्गत कार्यरत सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार ठाकुर तथा विकास खण्ड शिक्षा कार्यालय छिन्दगढ के अंतर्गत कार्यरत प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप को लोकसभा निर्वाचन 2019 के निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है. निलबंन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.बता दें कि निलंबित सहायक शिक्षक प्रदीप ठाकुर का निलंबन अवधि में मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुकमा होगा. इसी तरह से निलंबित प्रधान पाठक सुरेश कुमार कश्यप का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय छिंदगढ़ रहेगा. कलेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसके बाद जांचकर कार्रवाई की गई है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …