नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. वहीं, यूपीएससी में इस बार टॉप-15 में छत्तीसगढ़ के दो होनहारों को कामयाबी मिली है. नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा की रहने वाली नम्रता जैन ने देश भर में 12वां स्थान हासिल किया है, जबकि बिलासपुर के रहने वाले वर्णित नेगी ने 13वीं रैकिंग हासिल की है.घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की नम्रता ने 2017 बैच में भी यूपीएससी क्रैक किया था. उसे 99वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्हें आईपीएस अवार्ड हुआ था. 2018 में नम्रता को कामयाबी नहीं मिली, लेकिन 2019 में नम्रता ने देश भर में 12वां स्थान हासिल किया. वहीं बिलासपुर के रहने वाले वर्णित नेगी को देश में 13वां स्थान मिला है. 2018 बैच में भी वर्णित ने यूपीएससी क्रैक किया था, लेकिन तब उन्हें 500 के करीब रैंकिंग मिली थी, लेकिन उन्होंने दोबारा परीक्षा दी और इस बार उन्हें 13वीं रैंक मिली है.बताते चलें कि यूपीएससी ने बुधवार शाम परिणाम घोषित किया. फाइनल मेरिट सितंबर-अक्टूबर, 2018 में आयोजित मुख्य परीक्षा और फरवरी-मार्च, 2019 में आयोजित इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर जारी की गई है. इस बार की परीक्षा में कुल 759 उम्मीदवारों का चयन किया गया है है. इनमें जनरल कैटेगरी के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 उम्मीदवार शामिल हैं.वहीं, राजस्थान के कनिष्क कटारिया इस बार के टॉपर हैं. आईआईटी बॉम्बे से बीटेक पास कनिष्क कटारिया ने सिविल सेवा की अंतिम परीक्षा में टॉप किया है. कटारिया जो एससी श्रेणी के हैं और जयपुर के रहने वाले हैं. कनिष्ट ने यूपीएससी परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में गणित विषय को चुना था.
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal
