Breaking News

मुंगेली-रोते हुए लड़की ने भाई को फोन कर बोली- सहेली ने मुझे बेच दी राजस्थान में,यहां आकर मुझे बचा लो,पुलिस राजस्थान पहुंच कर लडकी को बचा कर सुरक्षित घरवालो को सौंप दी…

मुंगेली(एचकेपी 24 न्यूज)।अक्सर लोग दोस्तों पर बहुत भरोसा करते है। लेकिन छत्तीसगढ़ में एक लड़की ने इसी दोस्ती का फायदा उठाकर दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे डाला। लड़की अपनी सहेली को अपने साथ मजदूरी करने के लिए बिलासपुर ले गई। जिसके बाद से ही उसकी सहेली वापस घर लौटकर नहीं आई। लड़की के घरवालों ने परेशान होकर हर जगह उसे खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। एक दिन अचानक लड़की ने अंजान नम्बर से अपने भाई को फोन किया। उसकी बातें सुनकर सबके होश उड़ गए।ये मामला छत्तीसगढ़ के लोरमी का है। जहां प्रमिला (28) मजदूरी का काम करती थी। उसकी सहेली सीमा तिवारी 5 मार्च को उसे मजदूरी का अच्छा काम दिलाने अपने साथ बिलासपुर ले गई। जिसके बाद से वो वापस नहीं लौट के आई। प्रमिला के घर वालों ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।22 मार्च को प्रमिला के भाई दीपक के फोन पर एक नए नंबर से कॉल आया। वो कॉल प्रमिला का था। उसने रोते हुए बताया कि उसकी सहेली सीमा तिवारी ने उसे राजस्थान में पप्पू जाट (संदीप गांधी) को बेच दिया है। वो लोग उसे किसी भी तरह बचा ले। लड़की की बातें सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। वो कॉल रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने सीमा तिवारी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ किया।जिसके बाद पुलिस ने राजस्थान जाकर वहां की लोकल पुलिस की मदद से लड़की को वहां से छुड़ाया। जिसके बाद उसे उसके घरवालों को सौंप दिया गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …