नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।कश्मीर में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक 5 से 9 अप्रैल के बीच कश्मीर घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमला कर सकते हैं. इससे पहले गुरुवार को भी लोकसभा चुनाव के दौरान देशभर में आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ था. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के दौरान आतंकियों ने हमले के लिए तीन टीमें बनाई हैं. इनमें अफगानिस्तान के बम एक्सपर्ट भी शामिल हैं.14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां ने अलर्ट जारी किया था. सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा कि आतंकी संगठन दिल्ली में बड़ा हमला कर सकते हैं. अलर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान में छुपे आतंकी ग्रुप अब जम्मू-कश्मीर के अलावा हाई वैल्यू टारगेट पर हमला करना चाहते हैं.बता दें कि पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने जैश के आतंकियों को पकड़ा था. आतंकियों से पूछताछ के आधार पर ही ये अलर्ट जारी किया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट में कहा कि देश के नामी और बड़े नेता, रेलवे लाइन, तेल के डिपो, दक्षिणपंथी नेता और एक्टिविस्ट आतंकियों के निशाने पर हैं.पाकिस्तान आतंकियों की आड़ में भारत पर हमले साजिश की रचता रहता है. कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में बीते कई दिनों से अब तक कई मुठभेड़ हो चुके हैं. इसमें सुरक्षा बल कई आतंकियों का सफाया कर चुके हैं.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal