धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सलेभाट इलाके में सुरक्षा बल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. वहीं दो जवान घायल हो गए हैं. सीआरपीएफ 211 बटालियन के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है. नगरी ब्लॉक के बोरई थाना क्षेत्र की ये घटना है.मिली जानकारी के मुताबिक बोरई इलाके में सीआरपीएफ 211 बटालियन शुक्रवार सुबह सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान सलेभाट इलाके में जवानों पर अचानक नक्सलियों ने फायरिंग कर दी. दोनों ओर से लगातार फायरिंग होती रही. मुठभेड़ में सीआरपीएफ 211 बटालियन का जवान शहीद हो गया है. जवान का नाम हरीश चंद्र बताया जा रहा है. बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर थे हरिश्चंद्र और भोपाल के रहने वाले थे.जानकारी के मुताबिक नगरी में शहीद जवान का पोस्टमार्टम होगा. पोस्टमार्टम के बाद शहीद का शव हेलिकॉप्टर से राजधानी जाया जाएगा. फिलहाल फोर्स वापस लौटी नहीं है. जवानों के वापस आने के बाद और जानकारी सामने आएगी.
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal