Breaking News

सुकमा-पांच माओवादियों ने की आत्मसमर्पण…

सुकमा(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक संवेदनशील नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक बार फिर शासन की पुनर्वास नीति और कम्युनिटी पुलिसिंग से प्रभावित पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। अब इन नक्सलियों ने हथियार छोड़कर शांति और खुशहाली का रास्ता चुना है।आत्म समर्पण करने वालों में तीन पुस्र्ष और एक महिला नक्सली शामिल हैं। पांचों ने गुस्र्वार को जिले के कोंटा थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी के समझ आत्म समर्पण किया। आत्म सर्मण करने वाले नक्सली अपहरण, पुलिस जवानों पर फायरिंग जैसे कई मामलों में शामिल रहे हैं। इनके नाम कवासी देवा, कवासी हिड़मा, कवासी हड़मा, कवासी जोगी और दिरदो आयता बताया गया है।जानकारी के मुताबिक यह सभी माओवादी बटेर गांव के रहने वाले हैं और नक्सल संगठन में लंबे समय से सक्रिय थे। नक्सलियों ने कोंटा थाने आकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, थाना प्रभारी शरद सिंह के समक्ष समर्पण किया।थाना प्रभारी शरद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बेहतर काम हो रहे हैं। दूसरी तरफ नक्सलियों की दमनकारी नीति से उनके संगठन में असंतोष पनप रहा है। ऐसी स्थिति में नक्सल संगठन में काम रहे लोगों का मोह भंग हो रहा है और वे समाज की मुख्य धारा की तरफ स्र्ख कर रहे हैं। जो भी नक्सल संगठन सदस्य आत्म समर्पण के लिए पुलिस के पास आ रहे हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा और सहयोग दिया जा रहा है। शासन की पुनर्वास नीति का भी इन्हें लाभ दिया जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …