रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव में रायपुर समेत छह सीटों पर मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। अब नई टाइमिंग के अनुसार लोग सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे। विधानसभा चुनाव में मतदान का समय आठ से पांच बजे तक था।भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में भी मतदान का समय बढ़ाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें 23 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान का समय सात से पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।इसके अलावा सीतापुर, अंबिकापुर, लुण्ड्रा, रामानुजगंज, भटगांव व प्रेम नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी समय सात से पांच बजे तक मतदान होगा। यहां की बची विधानसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों में सात से तीन बजे तक मतदान होगा, लेकिन सामरी विधानसभा के केंद्र संख्या 124 चुन्चुना व बूथ संख्या 125 पुन्नाग पर सात से छह बजे तक मतदान होगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने कहा कि गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। कुछ अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा कारणों से मतदान की टाइमिंग बदली गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal