कांकेर(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यहां भाषा को बताया कि जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महला गांव के करीब नक्सलियों और सुरक्षा बल के बीच मुठभेड़ में बीएसएफ की 114वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महला स्थित बीएसएफ के शिविर से सुरक्षा बल का दल गश्त पर निकला था। इस दल में जिला बल के जवान भी थे। जवान जब कुछ दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में चार जवान शहीद हो गए तथा दो अन्य जवान घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को बाहर निकाल लिया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। राज्य की नक्सल प्रभावित कांकेर लोकसभा सीट के लिए इस महीने की 18 तारीख को मतदान होगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal