Breaking News

रायगढ-छह वर्षीय बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार…

रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले में एक पुलिस कांस्टेबल को अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की 45 वर्षीय पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि कांस्टेबल ने 29 मार्च को बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे किसी से इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि बच्ची ने सोमवार की शाम में अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया।जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि सारंगढ़ पुलिस स्टेशन में तैनात आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …