भिलाई(एचकेपी 24 न्यूज)।उतई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने खेल-खेल में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब परिजनों को सारी बात बताई, तब मामला सामने आया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और धारा 376 व पॉक्सो में रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची के पड़ोस में ही आरोपी किशोर रहता है।जानकारी के मुताबिक उतई क्षेत्र की रहने वाली 8 साल बच्ची के मोहल्ले में ही 14 वर्षीय एक लड़का रहता है। आरोपी 9वीं कक्षा का छात्र है। एक ही मोहल्ले के रहने के कारण दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 6 बजे भी दोनों घर में खेल रहे थे। तभी बच्ची को नाबालिग लड़का घर की बाड़ी में लेकर गया। वहां पर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची ने यह बात अपनी परिजन को बताई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal