रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी के कुम्हारी इलाके में मंगलवार को एक नवजात की अधजली लाश मिली है। शव के पास से केरोसिन ऑयल और अधजले टायर के टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कुम्हारी थाना क्षेत्र के गांव रामपुर (चोरहा) में कुछ बच्चे खेलने के लिए गांव के खेत की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें नवजात का शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी पार्षद रेशम बंजारे को दिया।देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लाश करीब 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal