रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनावों में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सभी 23727 मतदान केंद्रों पर ‘वोटर सेल्फी जोन‘ स्थापित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने राज्य के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर वोटर सेल्फी जोन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 25 उत्कृष्ट सेल्फी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में उन्हीं सेल्फी को शामिल किया जाएगा, जो अपनी प्रविष्ट मतदान के तीन दिनों के भीतर भेजेंगे।मतदाता को अपने बायें हाथ की तर्जनी उंगली में लगी अमिट स्याही दिखाते हुए वोटर सेल्फी पोस्टर के साथ सेल्फी लेकर भेजना होगा।प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 25 उत्कृष्ट सेल्फी का चयन कर आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए मतदाता को सेल्फी-मतदान दिवस पर मतदान केंद्र के समीप स्थापित ‘सेल्फी पोस्टर के समक्ष ही खींची गई सेल्फी भेजनी होगी।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान 11 अप्रैल को, द्वितीय चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में 18 अप्रैल को तथा तृतीय चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ एवं सरगुजा में 23 अप्रैल को मतदान होगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal