Breaking News

नई दिल्ली-एलओसी पर भारत की जोरदार कार्रवाई, पाक की आठ चौकियां तबाह, सात पाक सैनिक ढेर…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। राजौरी से पुंछ तक पाकिस्तानी सेना की सोमवार को दिनभर जारी रही गोलाबारी का देर शाम भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक की आठ चौकियों को तबाह कर दिया और सात पाक सैनिकों को मार गिराया।सीमा पार नुकसान काफी हुआ है। वहां एंबुलेंस आ-जा रही हैं। रात 10 बजे राजौरी के नौशहरा के लाम सेक्टर में भी पाक सेना ने गोलाबारी तेज कर दी है। इससे पहले पाकिस्तानी गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल का एक इंस्पेक्टर शहीद हो गया। जबकि एक महिला सहित पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पांच जवानों समेत 22 लोग घायल हुए हैं। हालात तनावपूर्ण होते देख नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर के दायरे में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे पुंछ सेक्टर और इसके बाद शाहपुर, किरनी, मेंढर, बांदी चेचिया, मंधार, कृष्णा घाटी, मनकोट, बालाकोट व मेंढर सेक्टर में सीमा पार से भारी गोलाबारी शुरू हो गई जो पूरे दिन जारी रही। गोलाबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के इंस्पेक्टर एलिस्क लाल मीनल शहीद हो गए। जबकि बांडी चेचियान गांव में मुहम्मद शफीक की पांच वर्षीय बेटी सोफिया, महिला सज्जाद बी पत्नी मोहम्मद याकूब निवासी बलनोई पुंछ की मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गए। छह घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर किया गया। चार घायलों का वायु सेना के चॉपर से जम्मू और दो घायल एंबुलेंस से जम्मू भेजे।शाहपुर किरनी, मच्छल सेक्टर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टर के अलावा राजौरी के नौशहरा में लाम सेक्टर में भी रात को पाक ने गोलाबारी किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …