Breaking News

नई दिल्ली-सीमा के पास देखे गए पाक के F-16, भारतीय विमानों ने खदेड़ा…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय सीमा के पास पाकिस्तान के 4, एफ-16 फाइटर प्लेन देखे गए. खबरों के मुताबिक, ये घटना सोमवार सुबह 3 बजे की है जब पंजाब खेमकरण सेक्टर में इन विमानों को भारतीय सीमा में डिटेक्ट किया गया. एक ड्रोन भी इन विमानों के साथ डिटेक्ट किया गया. अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये विमान किस इरादे से भारतीय सीमा के पास उड़ान भर रहे थे. राडार के इन विमानों का पता लगाते ही, भारतीय वायुसेना ने अपने सुखोई सु-30 और मिराज-2000 जेट इन्हें खदेड़ने के लिए भेज दिए थे.इससे पहले 26 फरवरी को हुई बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट भारतीय सीमा में घुस आए थे. ये एयर स्ट्राइक 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले के बाद अंजाम दी गई थी. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था.भारत की सीमा में घुसे 1 पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेट को वायुसेना के मिग-27 विमान ने मार गिराया था. लेकिन मिग विमान पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया था. इस विमान के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी आर्मी ने हिरासत में ले लिया था. बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 28 फरवरी को अभिनंदन की रिहाई का ऐलान कर दिया था.1 मार्च को अभिनंदन की रिहाई के लिए लोग वाघा बॉर्डर पर जुटने लगे थे. उन्हें रिसीव करने उनके माता-पिता भी आए थे. वे लोग जब चेन्नई से दिल्ली आ रहे थे तो प्लेन में यात्रियों ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं थी.पाकिस्तान ने देर रात विंग कमांडर को रिहा किया था. उनके देश वापस आने के बाद पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था. इस वीडियो में अभिनंदन को पाकिस्तानी आर्मी की तारीफ करते रिकॉर्ड किया गया था. इस वीडियो पर देश में खूब बवाल हुआ था.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …