मोहली(एचकेपी 24 न्यूज)।स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल मोहाली की टीम ने बब्बर खालसा गिरोह के 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है जो हिन्दू नेताओं और डेरा सच्च सौदा के सदस्यों के कत्ल की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान हरविंदर सिंह निवासी गांव रैली, सैक्टर-12 पंचकूला, सुल्तान सिंह निवासी गांव सैदपुरा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा), कर्मजीत सिंह निवासी गांव राओके कलां, जिला मोगा, लवप्रीत सिंह निवासी बालीयान, जिला संगरूर व गुरप्रीत सिंह निवासी मकान नंबर -2510, सैक्टर-20सी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना एसएसओसी मोहाली में 17, 18, 20 यूएपी.एक्ट व आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।एसआईजी वरिंदर पॉल सिंह ने बताया कि ये लोग इस समय अपनी कार्रवाइयों के लिए फंड जुटा रहे थे और हथियारों को हासिल कर रहे थे। इन दिनों वे जम्मू-कश्मीर में हथियारों की ट्रेनिंग देने की योजना बना रहे थे और जेल में बंद बब्बर खालसा के सदस्य जगतार सिंह हवारा व जर्मनी में खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्य रणजीत सिंह पखोके के संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह ने जगतार सिंह हवारा के साथ जेल काटी थी और वह सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में था। यही नहीं वह कुछ दिन पहले हवारा से तिहाड़ जेल में मिलकर भी आया था।एआईजी ने बताया कि ये सभी हिन्दू नेताओं व डेरा सच्चा सौदा के सदस्यों के कत्ल की योजना बना रहे थे जो बेअदबी की घटनाओं के लिए जिम्मेदार थे। ये यूरोप में बैठे संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में थे। इनका मकसद राज्य में शांति को तहस-नहस करना था। आरोपियों को फेज-6 दारा स्टूडियो के पास से गिरफ्तार किया गया था। स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल के अधिकारियों ने बताया कि सभी पिछले 5 महीने से दारा स्टूडियो के पास एक गुप्त स्थान पर मीटिंग करते थे। सूत्रों के अनुसार कर्मजीत सिंह फेसबुक के जरिए बब्बर खालसा के संपर्क में आया था और फेसबुक के जरिए ही वह हिन्दू नेताओं व गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले के आरोपियों की पहचान कर रहा था। जो आने वाले समय में उनका टारगेट बनने वाले थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal