Breaking News

धमतरी-पुलिस को बड़ी कामयाबी, 6 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में नक्सल सामान बरामद…

धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज)।धमतरी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला पुलिस ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों पर 6 लाख का इनाम रखा गया है। चमेदा गांव के जंगल से इनकी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नक्सली का नाम सीतानदी एरिया कमांडर अजीत मोडियम और रामसू कुंजाम बताया जा रहा है। दोनों नक्सली करीब दर्जन भर से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।डीआरजी की टीम और खल्लारी थाना पुलिस की कार्रवाई में यह कामयाबी हाथ लगी है। जानकारी के मुताबिक सर्चिंग के दौरान पुलिस को यह कामयाबी मिली है। इसके साथ ही मौके से नक्सली सामान भी बरामद हुए है। पुलिस ने नक्सली बैनर पोस्टर, तीन टिफिन बम, एक भरमार बंदूक और दैनिक उपयोग के सामान को बरामद किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …