रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी रायपुर में रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज अंधड़ के बाद शुरू हुआ तेज बारिश का दौर लगातार जारी है। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अगले एक से दो दिनों तक मौसम ठंडा रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पहले ही राजधानी सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई थी।लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रदेश में कुछ दिनों से सियासी पारे के साथ ही मौसम का मिजाज भी तल्ख हुआ था। पारा 40 डिग्री से ऊपर होने के चलते मार्च में ही गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। हालत यह हो गए थे कि दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। ऐसे में रविवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी आने लगी। थोड़ी ही देर में शुरू हुआ बारिश का दौर रुक रुककर लगातार जारी है।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण से नमी आ रही है, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज बदला है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा है कई इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीं सरगुजा, जशपुर जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal
